Home हिमाचल प्रदेश मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन से सैंकड़ों वाहन फंसे….

मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन से सैंकड़ों वाहन फंसे….

73
0
SHARE

मनाली-लेह सड़क मार्ग पर मढ़ी के समीप लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन होने से तीन दिनों से मनाली-लेह मार्ग पर सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं जिसमें सेना के वाहन, पर्यटक वाहन, सब्जी से लदे ट्रक, जीप, ट्रक व अन्य निजी वाहन शामिल हैं गाड़ियों में फंसे लोग तीन दिन से भूखे प्यासे हैं। बीआरओ मार्ग को बहाल रखने में नाकाम साबित हुआ है। 20 अगस्त से अवरूद्ध हो रहे मनाली-लेह मार्ग से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि मनाली-लेह सड़क मार्ग 20 अगस्त सुबह 4 बजे से बंद चल रहा है। लोग गाड़ियों में भूखे प्यासे रातें गुजार रहे हैं।

उधर चंबा जिले में भरमौर नेशनल हाईवे पर जरंगला के समीप भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया। मार्ग बंद होने से मणिमहेश यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे प्रबंधन ने करीब एक घंटे बाद मार्ग को बहाल कर दिया। हिमाचल में मौसम साफ होने के बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। प्रदेश में अभी 372 सड़कें बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here