Home मध्य प्रदेश पन्ना जिले के अमानगंज में सरकारी रेस्ट हाउस में घुसा तेंदुआ, एक...

पन्ना जिले के अमानगंज में सरकारी रेस्ट हाउस में घुसा तेंदुआ, एक को किया घायल…

76
0
SHARE

पन्ना। जिले के अमानगंज नगर के सरकारी रेस्टहाउस कैंपस में बुधवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वन विभाग ने लोगों से अपने घरों में रहने का अलर्ट जारी किया है

पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे अमानगंज नगर के समीप पहले भी जंगली जानवर देखे जाते रहे हैं। यहां कई बार बाघ भी देखे जा चुके हैं। बुधवार सुबह रेस्ट हाउस कैंपस में एक तेंदुआ घुस आया। लोगों का शोरगुल सुन तेंदुआ वहां से भागा और एक व्यक्ति को घायल करता हुआ गुम हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मी पगमार्क के सहारे तेंदुए को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। तेंदुए के हमले के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नगर की सीमा अमानगंज से लगे होने के कारण यहां वन विभाग की टीम कभी गस्त नहीं करती और न ही चेतावनी जारी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here