Home Bhopal Special किसानों को CM की चिट्‌ठी नहीं कर्ज माफी चाहिए : शिवराज…

किसानों को CM की चिट्‌ठी नहीं कर्ज माफी चाहिए : शिवराज…

41
0
SHARE

किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। शिवराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि किसानों को सीएम की चिट्‌ठी नहीं, कर्ज माफी चाहिए।

विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। कांग्रेस की सरकार बने 8 महीने हो गए हैं, अब तक तो 27 मुख्यमंत्री बदल जाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मप्र की खेती तबाह कर दी। सरकार किसानों को धोखा दे रही है।

वहीं, भार्गव ने कहा कि किसानों को कर्ज माफी का सपना दिखा कर सत्ता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री अब चिट्ठी लिखकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। किसानों को कर्ज माफी के नए-नए प्रस्ताव और गोलमोल जवाब दे कर प्रदेश सरकार समय काटने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here