Home मध्य प्रदेश विदिशा में 6 घंटे में 4.7 इंच बारिश; घरों में घुसा पानी,...

विदिशा में 6 घंटे में 4.7 इंच बारिश; घरों में घुसा पानी, स्कूलों में छुट्टी…

55
0
SHARE

विदिशा जिले में गुरुवार को रात 10 बजे शुरू हुई तेज बारिश के कारण शुक्रवार सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब छह घंटे में 4.7 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऐसा लगा रात को बादल ही फट गए।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जिले के सभी निजी और शासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बीती रात हुई बारिश से जिला मुख्यालय पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। निचली बस्तियों में करीब चार फीट तक पानी भर गया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने विदिशा समेत 13 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

जिला भू अभिलेख कार्यालय ने जिला मुख्यालय पर रात 12 से सुबह छह बजे तक 121 मिलीमीटर बारिश होने की जानकारी दी है। कलेक्टर समेत सभी राजस्व अधिकारी सुबह अलग-अलग क्षेत्रों के बारिश के हालात का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी नदी-नाले एक बार फिर उफान पर होने से गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नरसिंहपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी और होशंगाबाद जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here