Home हेल्थ मुलेठी में है स्वास्थय के साथ सेहत का खजाना जाने इसके लाभ..

मुलेठी में है स्वास्थय के साथ सेहत का खजाना जाने इसके लाभ..

35
0
SHARE

मुलेठी को स्वस्थ का खजाना से जाना जाता है। क्या आपको पता है कि मुलेठी सेहत के लिए ही नहीं आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी रामबाण साबित हो सकता है। मुलेठी कई बीमारियों में दवा का काम करती है। मुलेठी का प्रयोग ज्यादातर कैंडी और मीठे पेय पदार्थों में स्वीटनर के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके औषधीय लाभों के लिए सदियों से लोग इसकी जड़ का प्रयोग करते आ रहे हैं।

अन्य औषधीय लाभ के साथ ये  कई बीमारियों में दवा से बेहतर काम करती है। मुलेठी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। मुलेठी एक पौधे की जड़ है, जिसे ग्लाइसीर्रिजा ग्लबरा कहा जाता है।

मुलेठी के कुछ विशेष लाभों का बखान हम यहाँ कर रहे है जो आपके सम्पूर्ण स्वास्थय के लिए लाभकारी होगा।  आपके चेहरे पर बहुत दाग-धब्बे हों, या चेहरा काला सा हो गया है तो आप मुलेठी के पाउडर को ग्लिसरीन ओर नींबू के रस में मिला कर पेस्ट की तरह लगाएं। सूखने पर धो दें। साथ ही मुलेठी का काढ़ा पीएं ताकि ये आपके ब्लड की गंदगी को साफ कर स्किन को चमकदार बनाए। यदि आपको कमजोरी महससू हो रही हो तो आप दूध के साथ मुलेठी के पाउडर को लेना शुरू कर दें। एक चम्मच मुलेठी पाउडर को आप घी और शहद मिला कर भी लें। इससे आपका दिल भी महफूज रहेगा। जिन लोगों के मुंह में बार-बार छाले हो जाते हैं, उन्हें मुलेठी जरूर चूसना चाहिए। इसका रस मुंह के छालों को ही नहीं पेट की गर्मी को भी शांत करता है। इतना ही नहीं इससे आवाज भी सुरीली होती है। पेट में अल्सर कि शिकायत हो तो मुलेठी का ठंडा काढ़ा पीना चाहिए। ये पेट को ठंडा रखता है और पेट के घाव को भरने का काम करता है। टीबी में भी ये फायदेमंद होता है।

हम आपको बता दे कि मुलेठी यूरोप और एशिया में पाया जाता है, हालांकि ये पौधा खरपतवार की श्रेणी में आता है लेकिन इसके गुणों के चलते ये बेहद महत्वपूर्ण है।पुराने समय में मिस्र के लोग इसे कई बीमारियों में चाय की तरह प्रयोग करते थे। बाद में चीन भी इसे औषधीय  के रूप में प्रयोग करने लगा। कई बार लोग इसे माउथफ्रेशनर के रूप में भी यूज करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here