Home Una Special क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों और तीमारदारों के लिए मुफ्त लंगर शुरू..

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों और तीमारदारों के लिए मुफ्त लंगर शुरू..

36
0
SHARE
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों और तीमारदारों के लिए अब दोपहर के समय लंगर की सुविधा मिलेगी। प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां के ब्रह्मलीन स्वामी चनणानंद महाराज के शिष्य महंत मंगलानंद महाराज की प्रेरणा से लंगर सेवा सोमवार को शुरू की गई।
इस मौके पर महंत मंगलानंद महाराज, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल सहोड़, डॉ. एसके बंसल और अधीक्षक बलराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। अस्पताल परिसर के ओपीडी ब्लॉक के समीप लंगर शुरू किया गया है। लंगर प्रतिदिन साढ़े 12 से दोपहर दो बजे तक मिलेगा। महादेव मंदिर की ओर से इस लंगर की व्यवस्था समाजसेवी लोगों के सहयोग से रहेगी। महंत मंगलानंद महाराज ने कहा कि अस्पताल परिसर में लंगर सेवा की योजना को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि लंगर महादेव मंदिर में बनाया जाएगा और अस्पताल परिसर में इसे वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंगर को पूरी तरह से सात्विक ढंग से बनाया जाएगा, जो कि रोगियों की सेहत के लिए भी लाभदायक होगा।
उन्होंने कहा कि इस सेवा प्रकल्प में हर कोई जुड़ सकता है। यह सामाजिक का कार्य है, इसमें स्वेच्छा से सहयोग किया जा सकता है। समाजसेवी अश्वनी जैतिक ने कहा कि महादेव मंदिर के सेवा प्रकल्प के तहत लंगर को निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने इसमें सहयोग करने वाले सदस्यों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंगर सेवा के साथ समाज का हर वर्ग जुड़े। लंगर को जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे समारोह के साथ जोड़ा जाएगा। इससे उस दिन लंगर का वितरण भी परिवार आकर करें और सहयोग भी दें। इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विपिन शर्मा, एचएन चीटू, पवन जैतिक, मोहन लाल मोहनी, चंदन आंगरा, अविनाश कपिला, महिंद्र, राजेश सैणी, नीरज जैतिक, साहिल, राज कुमार पठानिया, राजीव भनोट, बलविंद्र गोल्डी व शिव कुमार सांभर सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here