Home Bhopal Special भदभदा के पास टीम ने पकड़ा 120 किलो वजनी मगरमच्छ..

भदभदा के पास टीम ने पकड़ा 120 किलो वजनी मगरमच्छ..

36
0
SHARE

इन दिनाें भाेपाल के भदभदा अाैर उसके अासपास के इलाके में मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। गुरुवार रात भदभदा डैम के गेट से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया था। शुक्रवार को भी वन मंडल की क्रेक टीम-1 ने एक और मगरमच्छ को पकड़ा। इसका वजन तकरीबन 120 किलाे है। यह मगरमच्छ अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के पीछे बन रहे हाेटल की कंस्ट्रक्शन साइट के पास खाेदे गए गड्‌ढे में पहुंच गया था। टीम काे उसे रेस्क्यू करने में तीन घंटे लगे।

इस साल टीम ने यह सातवां मगरमच्छ रेस्क्यू किया है। वहीं परवलिया सड़क स्थित चंदूखेड़ी में क्रेक टीम-2 ने 12 फीट लंबा अाैर करीब 65 किलाे वजनी अजगर पकड़ा। मगरमच्छ काे कलियासाेत डैम अाैर अजगर काे वन विहार में छाेड़ा गया। समरधा रेंज के रेंजर एके झंवर ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना सुबह 11 बजे मिली थी। क्रेक टीम के प्रभारी प्रमाेद मालवीय, माेहम्मद अासिफ खान, हिंच्छू लाल पटेल अाैर राजेंद्र मरावी की टीम ने उसे पकड़ा। वहीं क्रेक टीम-2 के प्रभारी ग्यारसी लाल जाटव, दिनेश कुमार सिनाेरिया व रमेश पवार ने अजगर को पकड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here