Home मध्य प्रदेश दिग्विजय ने कहा भगवा वस्त्र पहने लोग धर्मस्थलों तक पर दुराचार करते...

दिग्विजय ने कहा भगवा वस्त्र पहने लोग धर्मस्थलों तक पर दुराचार करते हैं..

38
0
SHARE

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों ने मठ-मंदिरों को अपनी राजनीति का अड्डा बना लिया था, जिन्हें भगवान कभी माफ नहीं करेगा। अाज भगवा पहनने वाले चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहने लोग बलात्कार कर रहे हैं। धर्म स्थलों तक पर ये दुराचार करते हैं।

दिग्विजय सिंह मंगलावर को भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित संत समागम को संबधित कर रहे थे। इधर, दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि वे निरंतर हिंदू समाज, भगवा और मठ-मंदिरों का अपमान करते रहे हैं। यही कार्य उन्होंने फिर किया। समझ नहीं आता कि चुनाव आते ही इन्हें मंदिर, पुजारी और संत याद आते हैं और चुनाव बीतने के बाद फिर उन्हीं के अपमान में जुट जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here