Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल के छह जिलों में बारिश के आसार..

हिमाचल के छह जिलों में बारिश के आसार..

49
0
SHARE

प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गुरुवार से मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानों में 24 सितंबर तक धूप खिली रहने के आसार जताए हैं।

मध्य पर्वतीय छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में गुरुवार से बारिश का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.7, भुंतर 31.8, बिलासपुर 31.5, हमीरपुर 31.3, सुंदरनगर 30.8, चंबा 29.8, कांगड़ा 29.5, सोलन 28.5, नाहन 28.0, धर्मशाला 25.4, शिमला 23.8, कल्पा 22.1, केलांग 21.9 और डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here