Home Bhopal Special शहर पानी-पानी पर कोलार में 3 दिन से एक लाख आबादी को...

शहर पानी-पानी पर कोलार में 3 दिन से एक लाख आबादी को पानी सप्लाई नहीं..

35
0
SHARE

भाेपाल में सीजन की कुल बारिश का अांकड़ा 170 सेमी तक पहुंच गया है। यानी पूरा शहर पानी-पानी है। सारे डैम फुल हैं। इसके बाद भी लोगों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कोलार क्षेत्र में पिछले तीन दिन से पानी सप्लाई नहीं हुआ है। केरवा डैम से सप्लाई करने वाली मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण यह स्थिति बनी है।

सितंबर 2018 में शुरू हो पाए केरवा प्रोजेक्ट से अभी करीब एक लाख लोगों को पानी सप्लाई हो रहा है। लगातार तीन दिन पानी सप्लाई नहीं होने पर न तो नगर निगम ने इसकी सूचना देना जरूरी समझा और न ही टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था कराई। कोलार क्षेत्र में मंगलवार को पानी सप्लाई के बाद गुरुवार को पानी सप्लाई होना थी। पूरा दिन निकल गया न तो पानी सप्लाई हुआ और न निगम ने टैंकरों से सप्लाई की। शुक्रवार को भी जब सप्लाई नहीं हुई तो लोगों ने पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

मंगलवार को मटमैला पानी सप्लाई हुआ। उसके बाद से अब तक पानी नहीं आया है। शुक्रवार को लोगों ने निजी टैंकर बुलाए। निगम में कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि पानी सप्लाई क्यों नहीं हुआ और कब तक आएगा?  सभी जलस्रोतों में पर्याप्त पानी आने के बावजूद  एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई हो रहा है। इस पर भी किसी वजह से यदि सप्लाई में कोई परेशानी है तो कम से कम जानकारी तो दी जाना चाहिए थी। हमें निजी टैंकर बुलाना पड़े।

केरवा की मेन ग्रेविटी पाइपलाइन में लीकेज के कारण एक दिन पानी सप्लाई नहीं हुआ। एक दिन छोड़ कर पानी सप्लाई की व्यवस्था लागू है, इसलिए तीन दिन का अंतर दिख रहा है। हमें उम्मीद थी कि जल्द रिपेयर हो जाएगा, इसलिए सूचना नहीं दी।

सितंबर के 20 दिनाें में माैसम के तेवर ने कई नए रिकाॅर्ड बना दिए हैं। 20 दिनाें में 46.38 सेमी बारिश हाे गई। इस हिसाब से सितंबर में राेजाना 2.31 सेमी बारिश हुई। एेसा 58 साल बाद हुअा। इससे पहले 1961 में सितंबर की अब तक की सबसे ज्यादा 76.66 सेमी बारिश हुई थी। इस हिसाब से 1961 में सितंबर में अाैसतन राेजाना 2.55 सेमी पानी बरसा था। इस बार सितंबर में पहले दिन से ही बारिश हाे रही है।

इस बार सितंबर के 20 दिन अगस्त के 31 दिन पर भी भारी पड़ गए। इस सीजन में अगस्त में कुल 49.32 सेमी बारिश हुई। इस हिसाब से राेजाना अाैसत बारिश का अांकड़ा 1.59 सेमी रहा। सितंबर से यह 0.72 सेमी कम है। दिन व रात के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट हुई। बैरागढ़ अाॅब्जरवेटरी में शाम 5.30 बजे तक 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। दिन का तापमान 30.9 व रात का 22.8 डिग्री हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here