Home हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: हिमाचल BJP ने टिकट के लिए बनाए पैनल..

उपचुनाव: हिमाचल BJP ने टिकट के लिए बनाए पैनल..

31
0
SHARE

भाजपा ने पच्छाद और धर्मशाला में विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट को पैनल बनाए हैं। बंद कमरे में हुई बैठक में पच्छाद से तीन और धर्मशाला से चार नाम हाईकमान को भेजे बताए जा रहे हैं। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों पर देर रात तक चर्चा होती रही। प्रत्याशियों पर चर्चा के लिए  पीटरहॉफ शिमला मेें रात छह बजे शुरू हुई भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रात 10 बजे तक चलती रही।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर, कृपाल परमार, रणधीर शर्मा, राम सिंह के अलावा पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। पार्टी प्रत्याशियों के गुण-दोष के अलावा कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले में भी उनका कद आंका गया। इसके अलावा संगठन और आम लोगों मेें सक्रियता का आधार भी देखा गया। भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पच्छाद से आशीष सिक्टा, रीना कश्यप और बलदेव कश्यप के तीन नामों का पैनल तय किया है, जबकि धर्मशाला से चार नेताओं उमेश दत्त, राजीव भारद्वाज, संजय शर्मा और राकेश शर्मा के नामों का पैनल बना है।

प्रदेश चुनाव समिति की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य होने के बावजूद नहीं पहुंचे। सांसद रामस्वरूप शर्मा को बैठक में बुलाया था, वह भी नहीं आए। बताया गया कि पहली बार के सांसद इस बैठक में आमंत्रित नहीं किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here