Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में भारी बारिश मक्के की फसल तबाह भूस्खलन से सड़कें बाधित..

हिमाचल में भारी बारिश मक्के की फसल तबाह भूस्खलन से सड़कें बाधित..

41
0
SHARE

हिमाचल में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। भरमौर हाईवे बारिश से चार घंटे बंद रहा। भारी बारिश के चलते शिमला और भुंतर में हवाई उड़ानें ठप रहीं। भटियात के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भरमौर दौरा भी शुक्रवार को रद्द हो गया। ऊना के टाहलीवाल में बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जल गए।तेज हवाओं से मैदानी जिलों में खेतों में मक्की की फसल बिछ गई। रोहतांग में फाहे गिरने से घाटी में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को भी हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मौसम में आए ताजे बदलाव के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून के विदा होने की संभावना जताई है।

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह से 11 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। जिला कुल्लू में बारिश से ऊंचाई वाले इलाकों में सेब का तुड़ान प्रभावित हुआ। भरमौर-पठानकोट एनएच पर रजेरा के पास भारी ल्हासा गिरने से यातायात चार घंटे बंद रहा। जिले के आधा दर्जन मार्गों पर भी भूस्खलन से वाहनों के पहिये थमे रहे। जिला कांगड़ा के रानीताल एनएच-20ए पर पेड़ और ल्हासे गिरने से करीब एक घंटा यातायात अवरुद्ध रहा।

विद्युत उपमंडल नगरोटा बगवां के तहत पठियार के घिरथौली में बिजली गिरने से 250 केवी ट्रांसफार्मर, नगरोटा बगवां में 63 केवी ट्रांसफार्मर, समलोटी से निकलने वाली डिब्बर खड्ड के समीप भूमि कटाव से 11 केवी विद्युत लाइन के पोल बह गए। जिले में वीरवार रात से जारी मूसलाधार बारिश शुक्रवार सुबह सात बजे तक जारी रही। इस दौरान कई क्षेत्रों में जहां बिजली चमकने और गरजना से बिजली के तार, सेट टॉप बॉक्स जल गए।  कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। जिला ऊना की जोल उपतहसील के तहत मक्की की फसल तूफान से बिछ गई। आलू की फसल के खेत भी जलमग्न हो गए। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.2, भुंतर में 29.6, सुंदरनगर में 28.7, चंबा में 27.7, सोलन में 26.2, नाहन में 25.2, कांगड़ा में 25.0, धर्मशाला में 23.6, शिमला में 22.0, कल्पा में 21.6, केलांग में 19.8 और डलहौजी में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here