Home मध्य प्रदेश बेहतर स्कूली शिक्षा में केरल अव्वल M.Pका 15वां स्थान…

बेहतर स्कूली शिक्षा में केरल अव्वल M.Pका 15वां स्थान…

43
0
SHARE

स्कूलों में अच्छी शिक्षा के मामले में केरल ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। नीति आयोग के स्कूल एजुकेशन क्वाॅलिटी इंडेक्स में केरल पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर है। देश के 20 बड़े राज्यों की इस सूची में मप्र का 15वां स्थान है। उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है।
शिक्षा तक पहुंच और समानता में तमिलनाडु टॉप पर है, वहीं सीखने के मामले में कर्नाटक सबसे आगे है। इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं में हरियाणा अव्वल है। छोटे राज्यों में, मणिपुर की परफॉर्मेंस सबसे अच्छी रही, वहीं त्रिपुरा दूसरे और गोवा तीसरे नंबर पर है। केंद्र शासित राज्यों में चंडीगढ़ ने टॉप किया। इस लिस्ट में दादर और नगर हवेली दूसरे और दिल्ली तीसरे नंबर पर है।

बिहार 17वें तो उप्र सबसे नीचे पायदान पर

1. केरल
2. राजस्थान
3. कर्नाटक
4. आंध्र प्रदेश
5. गुजरात
6. असम
7. महाराष्ट्र
8. तमिलनाडु
9. हिमाचल प्रदेश
10. उत्तराखंड
11. हरियाणा
12. उड़ीसा
13. छत्तीसगढ़
14. तेलंगाना
15. मध्य प्रदेश
16. झारखंड
17. बिहार
18. पंजाब
19. जम्मू कश्मीर
20. उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here