Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल: HRTC और टेंपो में टक्कर से 3 घायल..

हिमाचल: HRTC और टेंपो में टक्कर से 3 घायल..

44
0
SHARE

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह कोटरोपी से करीब एक किलोमीटर आगे पड़ीगलू के पास एचआरटीसी बस और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को सिविल अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। घटना से नेशनल हाइवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा। हाइवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी अनुसार चौहारघाटी के बरोट क्षेत्र से एक एक टेंपो पधर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही निगम की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरे वाहन चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वाहन में सवार दो युवक गंभीर से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here