Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में एक सप्ताह तक खिली रहेगी धूपtf रोहतांग में गिरे बर्फ...

हिमाचल में एक सप्ताह तक खिली रहेगी धूपtf रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे..

43
0
SHARE

हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी इलाकों में 12 अक्तूबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी दो-तीन दिन एकाध स्थानों पर ही मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। 10 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। रविवार को राजधानी शिमला समेत अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ बादल भी छाए रहे।

राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई अधिक परिवर्तन नहीं हुआ जबकि, अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री  अधिक रहा। प्रदेश के  प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 12.8, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 12.0, क ल्पा 6.0, धर्मशाला 15.2, ऊना 18.4, नाहन 17.5, केलांग 2.4, पालमपुर 13.2, मनाली 6.6, कांगड़ा 15.4, मंडी 18.2, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 16.9, चंबा 13.4, डलहौजी 12.4 और कुफरी 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 22.6, सुंदरनगर 27.8, भुंतर 27.0, कल्पा 20.3,  धर्मशाला 23.8, ऊना 30.8, नाहन 27.3, सोलन 27.2, कांगड़ा 28.6, बिलासपुर 29.0, हमीरपुर 28.8, चंबा 26.2, डलहौजी 17.1 और केलांग 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। देवभूमि कुल्लू में रविवार सुबह से मौसम खराब रहा। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की है। इसके अलावा बारालाचा और कुंजुम दर्रा भी सफेद हो गया है। हालांकि, खराब मौसम के बावजूद वाहनों की आवाजाही रोहतांग दर्रा में सामान्य रूप से चली है।

पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने से कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल-स्पीति जिला ठंड की चपेट में आ गया है। उधर, पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबारी खुश है और दशहरा के साथ विंटर सीजन में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली की चोटियों में बर्फ गिरना पर्यटन के लिए राहत की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here