Home हिमाचल प्रदेश नैतिक मूल्यों संस्कृति को बचाए रखना आज की जरूरत: जयराम..

नैतिक मूल्यों संस्कृति को बचाए रखना आज की जरूरत: जयराम..

30
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों के  20वें प्रांत ज्ञान विज्ञान मेले का शुभारंभ किया। इसमें भाग लेने प्रदेश भर से आए बाल वैज्ञानिक और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज नैतिक मूल्यों और संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है।

संस्कार युक्त शिक्षा और छात्रों को अपनी संस्कृति शिक्षा के मूल स्वरूप को संरक्षित करने के लिए विद्या भारती सराहनीय कार्य कर रही है। पुराने समय में नकल बुरी चीज है यह बताया जाता था, मगर आज नैतिकता के अभाव में नकल रोकने को सीसीटीवी कैमरे लगाने पड़ रहे हैं। शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में हाजिरी के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगानी पड़ रही हैं। कहा कि आज की आवश्यकता नैतिक मूल्यों और संस्कृति को बचाए रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे को उसकी रुचि के मुताबिक ही पढ़ने देना चाहिए, उस पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहिए। ज्ञान विज्ञान मेले में विद्या भारती शिक्षा के संगठन मंत्री तिलकराज शर्मा, प्रांत कार्यालय प्रमुख देवी सिंह वर्मा, देवी रूप शर्मा, महामंत्री हिमाचल शिक्षा समिति और आयोजन के समन्वयक बेला राम चौहान व अन्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बेला राम चौहान ने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश भर से कुल 583 छात्र छात्राएं मॉडल साइंस, कंप्यूटर, मैथ, वैदिक गणित, संस्कृति ज्ञान, संस्कृत, पेपर रीडिंग, साइंस, मैथ प्रयोग जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के सहयोग से बीस लाख खर्च कर स्कूल में बनी आधुनिक उपकरणों से लेस अटल टिकरिंग लैब का शुभारंभ किया। सरस्वती विद्या मंदिर कमलानगर के छात्र अनीश ने स्वयं बनाए ड्रोन को उड़ाकर दिखाया। इसकी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here