Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में पंचायती राज उपचुनाव की अधिसूचना जारी..

हिमाचल में पंचायती राज उपचुनाव की अधिसूचना जारी..

35
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत वार्ड सदस्यों के जिला परिषदों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों की 247 रिक्त सीटों के लिए ये चुनाव 17 नवंबर को होंगे। संबंधित क्षेत्रों में मौत होने या किसी अन्य कारण से ये सीटें खाली हो गई थीं। इसी के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त पी मित्रा ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों यानी उपायुक्तों को इस संबंध में सूचित कर दिया है। ये चुनाव कुल 247 सीटों के लिए हो रहे हैं। इनमें प्रधानों की 20, उपप्रधानों की 22 और वार्ड सदस्यों की 196 सीटें हैं। जिला परिषद की एक और पंचायत समिति की आठ सीटें हैं। अगले साल ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी हैं, मगर उससे पहले वैधानिक अनिवार्यता को देखते हुए ये चुनाव करवाए जा रहे हैं।मतदान केंद्रों की सूची एक नवंबर 2019 या इससे पहले प्रकाशित करनी होगी। नामांकन पत्र एक, दो या चार नवंबर 2019 को 11 से तीन बजे के बीच तय स्थानों पर भरने होंगे। नामांकन पत्रों की पांच नवंबर 2019 को 10 बजे के बाद स्क्रूटिनी होगी। नामांकन वापसी सात नवंबर को 10 से 3 बजे के बीच होगी।

चुनाव चिन्ह भी सात नवंबर को मिलेंगे। मतदान 17 नवंबर को सात बजे से तीन बजे के बीच होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबर के चुनाव के लिए मतगणना चुनाव के तत्काल बाद होगी और उसी दौरान नतीजे भी आ जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 18 नवंबर को नौ बजे से शुरू होगी। जिला बिलासपुर में 11, चंबा में 17, हमीरपुर में 27, कुल्लू में 13, कांगड़ा में 53, लाहौल स्पीति में 4, मंडी में 48, शिमला में 14, सिरमौर में 17, सोलन में 18 और ऊना में 25 सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here