Home Una Special दिवाली को दौड़ाई दो दर्जन से अधिक विशेष बसें…

दिवाली को दौड़ाई दो दर्जन से अधिक विशेष बसें…

38
0
SHARE

ऊना। त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े ने रफ्तार पकड़ ली है। अभी से सूबे के बाहर काम कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी के ऊना डिपो से विभिन्न रूटों पर दो दर्जन से अधिक स्पेशल बसों को दौड़ाया गया है। इसमें रूटीन रूट के अलावा दिल्ली के लिए आधा दर्जन बसें चलाई गई हैं।

इसके अलावा चंडीगढ़ और बद्दी के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक विशेष बसों को तैनात किया गया है। दिवाली के चलते ही एचआरटीसी बसों के रविवार शाम चार बजे पहिए थम जाएंगे। इसके चलते कई लोग रविवार के दिन घरों को लौटने में रिस्क अनुभव करते हुए शनिवार को ही घरों की भाग-दौड़ी में दिखाई दिए।
चंडीगढ़ से ऊना आ रहे चेतन, अतुल, रमन, आकाश धीमान, विजय कुमार, दिनेश कुमार, अंकित ने बताया कि रविवार शाम चार बजे के बाद एचआरटीसी बसें न चलने के चलते उन्होंने शनिवार को ही घर आने का प्लान बनाया। उन्होंने बताया कि रविवार शाम चार बजे के बाद एचआरटीसी की बसें बंद होने से अन्य राज्यों की बसों में भीड़ कई गुना बढ़ जाएगी। इससे घर तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के अड्डा इंचार्ज फतेह सिंह ने बताया कि निगम की ओर से दिवाली के पर्व के चलते विभिन्न रूटों पर करीब 26 स्पेशल बसें लगाई गई है। इससे बाहरी राज्यों में काम और पढ़ने वाले छात्रों को घर पहुंचने के लिए कोई परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here