Home मध्य प्रदेश दीपावली की रात जमकर बरसे बदरा अगले दो दिन ऐसा ही मौसम...

दीपावली की रात जमकर बरसे बदरा अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद..

43
0
SHARE

प्रदेश में बीते दो दिन से हो रही बारिश ने दीपावली की रंगत थोड़ी फीकी कर दी। दीपावली की रात राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बैतूल जिले के भैसदेही में 88.1 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज शनिवार रात से ही बदला हुआ है। रविवार को दिनभर हल्की बारिश होती रही। रात करीब सात बजे के करीब बारिश ने रफ्तार पकड़ी और दो घंटे तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बैतूल जिले के भैसदेही में 88.1, सिवनी 34.0, बैतूल 31.0, भोपाल 08.1, खंडवा 24.0, धार 10.0, छिंदवाड़ा 30.0 बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में बने चक्रवात की वजह से मौसम ने करवट ली है। इस वजह से पूरे प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं मूसलाधार तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। चक्रवात की वजह से ठंड में भी थोड़ी कमी आई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छंटते ही ठंड जोर पकड़ेगी और ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here