Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम के बाद अब मंत्रियों ने लगाई दिल्ली दौड़, ये है...

मुख्यमंत्री जयराम के बाद अब मंत्रियों ने लगाई दिल्ली दौड़, ये है वजह…

21
0
SHARE

राज्य मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की जल्दी नियुक्ति करने की चर्चा के बीच हिमाचल के मंत्रियों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को जहां लोकसभा परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकत की, वहीं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। कई मंत्रियों और अन्य नेताओं के भी दिल्ली संपर्क साधने की चर्चा है।

पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मंत्रिमंडल विस्तार और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के मुद्दों पर चर्चा कर लौटे हैं। हालांकि, मंत्री सुरेश भारद्वाज भाजपा के सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं।

इसी तरह से ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी कहा कि वह संगठन और अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रम में ही नई दिल्ली जा रहे हैं। 26 और 27 नवंबर को ग्रामीण विकास मंत्री का दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि जयराम सरकार के किसी कैबिनेट मंत्री को भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदले जाने की भी चर्चा है। मंत्रियों के दिल्ली दौरों को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here