Home हिमाचल प्रदेश मौसम खुलने के बाद भी हिमाचल में दुश्वारियां बरकरार…

मौसम खुलने के बाद भी हिमाचल में दुश्वारियां बरकरार…

25
0
SHARE

हिमाचल में दो दिन बाद बेशक मौसम खुल गया है, लेकिन पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। केलांग में न्यूनतम तापमान के साथ अब अधिकतम पारा भी माइनस में चला गया है। क्षेत्र में दिन में भी हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज हुआ। इस सीजन में केलांग का शुक्रवार का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। केलांग में गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, कल्पा माइनस 4.4, मनाली माइनस 0.6, डलहौजी 0.4, शिमला 4.8 और धर्मशाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, लाहौल और चंबा की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई। धूप खिलने के बावजूद प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। दो दिन बाद रिकांगपिओ-काजा और आनी-जलोडी जोत के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। किन्नौर के पूर्वणी झूले के पास बंद एनएच पांच शुक्रवार दोपहर दो बजे यातायात के लिए खोला गया। सीमा सड़क संगठन ने एनएच को बहाल किया। अब रिकांगपिओं से पूह, काजा की ओर वाहनों की आवाजाही हो रही है। आनी से जलोड़ी जोत तक एनएच 305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है।एनएच प्राधिकरण ने औट-बंजार-सैंज हाइवे को दोपहर बाद बहाल कर दिया। जिला कुल्लू और लाहौल में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। लाहौल में भी शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। बीआरओ ने घाटी की अंदरूनी सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। रोहतांग बहाली का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। रोहतांग टनल से आवाजाही 25 नवंबर से बंद है।

चंबा जिले में हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है। पांगी में बिजली सप्लाई ठप है। शिमला में हल्के बादल छाए रहने से साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.3, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 21.3, सुंदरनगर 20.3, नाहन 20.2, सोलन 20.0, भुंतर 19.3, कांगड़ा 17.1, शिमला 15.3, धर्मशाला 13.2, चंबा 11.4, कल्पा 4.8 और डलहौजी में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here