Home हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर CM की चुटकी बोले देख रहे शुभ...

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर CM की चुटकी बोले देख रहे शुभ मुहूर्त….

29
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के 27 दिसंबर को दो साल पूरे हो रहे हैं। इसका जश्न मनाने को सरकार समारोह का आयोजन करेगी। इसमें गृहमंत्री अमित शाह विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के प्रश्न पर सीएम जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शुभ मुहूर्त देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री मनाली में सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने धर्मशाला में हुई इन्वेस्टर्स मीट को प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य में पहली बार इतनी बड़ी इन्वेस्टर्स मीट हुई है।

27 दिसंबर को दो साल पूरे होने के मौके पर मीट में हुए समझौतों को अमलीजामा पहनाते हुए एक बड़ी साइजेबल इन्वेस्टमेंट होगी। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, राम सिंह, नप अध्यक्ष नीना ठाकुर, मनोज ठाकुर, चमन कपूर, ठाकुर दास, देवेंद्र ठाकुर, अजय अबरोल, गोवर्धन और धनेश्वरी ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here