Home मध्य प्रदेश आज से 3 दिन रहेगा घना कोहरा उत्तरी हवा लेकर आएगी कड़ाके...

आज से 3 दिन रहेगा घना कोहरा उत्तरी हवा लेकर आएगी कड़ाके की सर्दी..

22
0
SHARE

पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है। ग्वालियर में धुंध के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल में शनिवार को कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी।

ग्वालियर के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, शनिवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसका कारण बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली उत्तरी हवा होगी। इतना ही नहीं, दिन में उत्तरी हवा चलने से लोग ठिठुरन का अहसास करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 3 दिन घने कोहरे का असर रहेगा। इस साल अभी तक सीजन में सिर्फ एक ही दिन घना कोहरा छाया था।

कोहरे से वाहन, ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित होंगी। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ेगी। शनिवार से पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट रहेगा। दिल्ली, आगरा और मथुरा तक घना कोहरा रह सकता है। इसके मद्देनजर रेलवे द्वारा आने वाले दिनों में कई ट्रेनें रद्द की जा सकती हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

मौसम विज्ञानी एके शुक्ला के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बने प्रेरित चक्रवात का असर खत्म हो चुका है। इससे अब बादल छंट जाएंगे। बादल छंटते ही अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ेगी, साथ ही कोहरा छाएगा।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में कई हिस्सों में अचानक बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की जानकारी मिली है। किसान चिंतित न हो। सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। प्रशासन को फसलों के नुकसान के सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here