Home Bhopal Special दोपहर 3:30 के बाद चली 14 की रफ्तार से सर्द हवा..

दोपहर 3:30 के बाद चली 14 की रफ्तार से सर्द हवा..

7
0
SHARE

शहर में बुधवार काे क्रिसमस पर सुबह से शाम तक सर्द माैसम के तेवर बार- बार बदले। काेहरे की अागाेश में रहे शहर में हवा की रफ्तार अाैर विजिबिलिटी कम-ज्यादा हाेती रही। सुबह 6:30 से शाम 5:30 बजे तक दृश्यता 300 से 1500 मीटर के बीच रही। दाेपहर 3:30 बजे के बाद चली सर्द हवा से तापमान भी लुढ़का। चार साल बाद क्रिसमस पर एेसी ठंड पड़ी कि दिन अाैर रात के तापमान में सिर्फ 5.8 डिग्री का ही अंतर बचा। शहर में सुबह से ही ठंडी हवा चल रही थी। रात के तापमान में काेई बदलाव नहीं हुअा। बादलाें के कारण यह दूसरे दिन भी 14.0 डिग्री दर्ज किया गया। दाेपहर तक हवा की दिशा उत्तर-उत्तर पूर्वी थी। इसके बाद रुख उत्तरी हाे गया अाैर रफ्तार में भी इजाफा हुअा।

दिल्ली व उत्तर भारत में कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात गड़बड़ा गया है।  इंडिगो की दिल्ली-भोपाल (6ई-2035) फ्लाइट सुबह 8 की जगह दो घंटे 40 मिनट की देरी से यहां पहुंची। स्पाइस जेट की दिल्ली-भोपाल (एसजी-2623) फ्लाइट सुबह 7.45 की जगह 9 बजे आ सकी। इंडिगो की मुंबई-भोपाल (6ई-5301)फ्लाइट सुबह 8.55 की जगह 10.40 बजे आई। एअर इंडिया की दिल्ली-भोपाल (एआई-481) फ्लाइट सुबह 10.15 की बजाय 11.15 बजे आ सकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here