Home Una Special पारा 4.7 डिग्री तक लुढ़का, आग के सहारे गुजारा दिन..

पारा 4.7 डिग्री तक लुढ़का, आग के सहारे गुजारा दिन..

8
0
SHARE

ऊना। सर्दी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वीरवार का दिन लोगों को आग और हीटरों के सहारे ही गुजारना पड़ा। जिले का वीरवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बीते दिवस 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें भी बीते दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान की कमी मापी गई है।
बुधवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था तो अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। पिछले कई दिनों से जिला ऊना हल्के बादलों, धुंध और कोहरे की चपेट में हैं। इसका सबसे ज्यादा असर वीरवार को देखने को मिला। इससे हर वर्ग के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भयंकर ठंड के चलते पूरा दिन ऊना शहर के मुख्य बाजार, मेन बाजार, खोखा मार्केट, अरविंद बाजार सहित अन्य स्थानों पर मंदी का माहौल छाया रहा। दूसरी ओर शहर के सार्वजनिक स्थल और पार्क भी सुनसान रहे। हालांकि दोपहर के समय हल्की सी धूप निकली थी लेकिन अत्यधिक ठंड के प्रभाव के आगे इसका लोगों को कोई लाभ नहीं हुआ। मुख्य मार्गों पर भी दो पहिया वाहन चालकों का आना-जाना बहुत कम देखा गया।
आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड विनोद मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार जिला ऊना में आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहेगा। इससे लोगों की परेशानियों का वृद्धि हो सकती है।
गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें : डॉ. अशोक

नंगल। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखने लगा है। बीते कुछ दिनों से चल रही शीत लहर ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग घरों से मजबूरी में ही कामकाज के सिलसिले में बाहर निकल रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेने को मजबूर हैं। बीते तीन चार दिन से आसमान में गहरे बादल और घना कोहरा छाया है। इस कारण दुकानदारों का काम काज ठप पड़ा है। दुकानदार दिन भर ग्राहकों के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे रहे। डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि हिमाचल में हो रही बर्फबारी का ही यह असर है कि क्षेत्र में भारी ठंड का एहसास हो रहा है। उन्होंने गर्म कपड़े पहन कर ही घर से निकले और ठंडी चीजों को खाने से परहेज करने की नसीहत दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here