Home Una Special ठंड से कांपा ऊना, न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री…

ठंड से कांपा ऊना, न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री…

6
0
SHARE

ऊना। रविवार को ऊना सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जिले का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भयंकर सर्दी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह-शाम मजदूरी, कार्यालयों सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है।

कड़ाके की ठंड के चलते दो पहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से हाथ-पैर सुन्न हो गए। दो पहिया वाहन चालकों को ठंड के कारण खासी समस्या का सामना करना पड़ा। इससे हर वर्ग के लोग इन दिनों जिला ऊना में पड़ रही भयंकर सर्दी से परेशान है। रविवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ और अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ दर्ज किया गया।

शनिवार को जिला का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। रविवार दिन के समय जिला में अच्छी धूप खिलने से लोगों को भयंकर सर्दी से थोड़ी राहत पाई। इसके चलते सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here