Home मध्य प्रदेश बैतूल खरगोन, सागर और नरसिंहपुर में कोल्ड डे भोपाल में 17.0 डिग्री...

बैतूल खरगोन, सागर और नरसिंहपुर में कोल्ड डे भोपाल में 17.0 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान…

3
0
SHARE

ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेश के अधिकांश जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में आज सुबह दृश्यता जीरो पर पहुंच गई। वहीं भोपाल में 200 मीटर दर्ज की गई। दृ्श्यता कम होने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेने देरी से चल रही हैं। अचनाक बदले मौसम से भोपाल के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 13.6 और दोपहर ढाई बजे 17.0 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल, खरगोन, सागर और नरसिंहपुर में कोल्ड डे रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मौसम इसलिए बदला कि उत्तर से सीधी बर्फीली हवाएं आ रही हैं। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है। वहीं नमी ज्यादा होने कोहरा छाया हुआ है। शनिवार रात प्रदेश में कई जिलों में ठंडी रात हो सकती है। इसी के साथ शनिवार दिन का तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।  ग्वालियर-चंबल संभाग में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह साढ़े छह बजे दृश्यता जीरो दर्ज की गई। वहीं दृश्यता खजुराहो 100, जबलपुर 700, भोपाल 200, जबलपुर 500 दर्ज की गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज कम हो गया है और राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों में भी पारा लुढ़कने लगा है, लेकिन चार दिन बाद ही एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। शनिवार को बैतूल, खरगोन, सागर और नरसिंहपुर में कोल्ड डे रहा।
राजधानी भोपाल में सुबह से पूर्वान्ह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह द्रश्यता 200 मीटर थी जो बाद में बढकर 500 मीटर हुई। दोपहर 12 बजे धूप खिली, हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रही। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर आज 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में शहडोल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्र शुष्क रहे। प्रदेश में सबसे कम रात्रि का तापमान 5 डिग्री शिवपुरी में रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार बादलों के हटने तथा आकाश के साफ होने पर अब रात और दिन में पारा तेजी से लुढ़कने का का अनुमान है। इससे कड़ाके की ठंड फिर से शुरू हो जायेगी। अगले 6 एवं 7 जनवरी तक करीब -करीब मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। अगले चौबीस घंटों के दौरान ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में तथा बैतूल, रायसेन, भोपाल एवं खरगोन जिलों में ‘कोल्ड’ डे रह सकता है। इसके साथ ही ग्वालियर एवं चंबल संभाग तथा सागर एवं रीवा संभाग के जिलों में घने से अति घना कोहरा रह सकता है। जबकि भोपाल, उज्जैन एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री शिवपुरी में दर्ज किया गया, वहीं रतलाम में 7.2 और बैतूल में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात न्यूनतम तापमान भोपाल 11.0, इंदौर 10.0, 10.8 और जबलपुर में 14.0 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेन देरी से चल रही हैं। उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से मामूली राहत मिली है।

ग्वालियर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बादल छाने और उत्तरी की जगह पश्चिमी हवा बहने से शहर के मौसम में पिछले चार दिन में ठंडक तेजी से कम हुई है। नतीजा- 3 जनवरी की रात को 5 साल के दौरान सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को रात का पारा 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले 3 जनवरी 2015 को रात का पारा 14.5 डिग्री दर्ज हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद बादल थोड़ा घने हो गए, जिससे सूरज बादलों के बीच दोपहर 3 बजे के बाद छिप गया। इससे शाम 4 बजे के बाद दिन में लोगों ने ठंड का अहसास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here