Home हिमाचल प्रदेश आधे हिमाचल का पारा माइनस में 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी..

आधे हिमाचल का पारा माइनस में 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी..

3
0
SHARE

हिमाचल में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह राजधानी शिमला समेत सात जिलों के आठ शहरों का पारा माइनस में पहुंच गया है। छुट्टी के दिन धूप के बावजूद राहत नहीं मिली। लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। प्रदेश में फिर मौसम खराब हो रहा है। सोमवार को आठ जिलों ऊना, हमीरपुर में ओलावृष्टि व बिजली गिरने और शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश, बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है

मंगलवार के लिए सात जिलों में येलो अलर्ट है। सूबे में अभी भी दो एनएच कुल्लू-आनी और मनाली-लेह समेत 29 सड़कें बंद पड़ी हैं। रविवार सुबह पाला जमने से बर्फबारी वाले इलाकों में सड़कों पर फिसलन रही। राजधानी शिमला में देरी से बसें चलीं। बंद एनएच और सड़कों की बहाली में प्रशासन जुटा है। कड़ाके की ठंड में ट्रैफिक कर्मी डटे रहे। राजधानी शिमला में भी दोपहर बाद बादल छाने से बाजारों में भीड़ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

लाहौल के मुख्यालय केलांग का अधिकतम पारा -6.3 पहुंच गया है। रात को ही नहीं दिन में भी यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला का अधिकतम पारा भी लुढ़ककर 6.2 पहुंच गया है। डलहौजी में 2.0 और कल्पा में 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 11 से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। रविवार को रोहतांग दर्रे में फिर बर्फ के फाहे गिरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here