Home Bhopal Special सुबह 7 बजे भोपाल में 50 मीटर हुई दृश्यता एक भी फ्लाइट...

सुबह 7 बजे भोपाल में 50 मीटर हुई दृश्यता एक भी फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड…

5
0
SHARE

भोपाल. बुधवार सुबह मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। उत्तर और पश्चिम मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेन दो से पांच घंटे की देर से चल रही हैं। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर एयरपोर्ट पर सुबह की फ्लाइट्स दृश्यता कम होने के कारण लैंड और टेकऑफ नहीं हो पाई हैं। भोपाल में सुबह 7 बजे दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई।

मकर संक्राति पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली और सुबह लोगों का सामना घने कोहरे से हुआ। करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।  राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर-चंबल संभाग में दृश्यता इतनी कम थी कि 50 मीटर दूर तक भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। मौसम विभाग ने सोमवार को ही ग्वालियर, चंबल, सागर और भोपाल संभाग, इंदौर, उज्जैन, रतलाम एवं शाजापुर में घने कोहरा पड़ने की संभावना व्यक्त की थी।

भोपाल एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के चलते दिल्ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइट लैंड नहीं हो सकीं। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया। मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट साढ़े नौ बजे के बाद लैंड हुईं। वहीं ग्वालियर में भी एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हुई है। इसी तरह यहां से कोई फ्लाइट समय से उड़ान नहीं भर सकी। इंदौर में सुबह लैंड होने वाली फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया गया है। कोहरे के कारण इंदौर आने-जाने वाली फ्लाइटें प्रभावित रही। बेंगलुरु से इंदौर आने वाली फ्लाइट कोहरे के कारण उतर नहीं हो सकी। इस फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। वहीं, इसके अलावा दिल्ली, मुंबई सहित अन्य रूटों की आने-जाने वाली अन्य फ्लाइटें भी देरी से आई और गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।

घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेन पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। दिल्ली से आने वाली जीटी, मालवा, भोपाल एक्सप्रेस, तमिलनाडु सहित अन्य प्रमुख गाड़ियां दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here