Home Bhopal Special 6 माह में दिल्ली की फ्लाइट्स में 38%यात्री बढ़े, मुंबई के 37%...

6 माह में दिल्ली की फ्लाइट्स में 38%यात्री बढ़े, मुंबई के 37% घटे; एयरलाइन कंपनियों को भोपाल से एक साल में दोगुने यात्री मिले…

3
0
SHARE

भोपाल . एयरलाइन कंपनियों को महज एक साल में भोपाल से दोगुने यात्री मिल रहे हैं। इसके बाद भी वे बार-बार फ्लाइट रूट बदल रही हैं या फिर बंद कर रहीं हैं। नतीजतन पिछले साल मई से नवंबर में यात्रियों की संख्या घटी है।  डीजीसीए के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान यात्रियों की संख्या 10 हजार तक घटी है। इस अवधि के दौरान एयरलाइन कंपनियों ने एकमात्र नए शहर पुणे के लिए उड़ान सेवा शुरू की। जबकि दिल्ली के लिए उड़ान संख्या बढ़ाई। लेकिन हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद जैसे शहरों की उड़ान सेवाएं ऑपरेशनल कारणों से पूरी तरह या फिर एक निश्चित अवधि के लिए बंद कर दी गई।

एयरलाइन सेवाओं के जानकार डॉ. तुषार कुलकर्णी कहते हैं कि स्पाइस जेट  को जयपुर, अहमदाबाद और हैदराबाद वाले रूट पर अच्छे यात्री मिल रहे थे। फिर भी उसने ये उड़ानें कई माह बंद रखी। हैदराबाद जाने वाली दोनों फ्लाइट उसने अभी बंद कर दी है। इसी अवधि में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या 49,493  हजार पहुंच गई, जबकि मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या 50,667 हजार से घटकर 35,779 हजार रह गई है। एयर लाइन सेवाओं के जानकार रजत पल्लव सिंह के मुताबिक यह बढ़ोतरी और कमी इसलिए हुई, क्योंकि दिल्ली जाने वाली उड़ानों की संख्या 5 से तब बढ़कर 8 हो गई थी। लेकिन इस साल जनवरी में एक फ्लाइट और बढ़ गई है। वहीं मुंबई जाने वाली फ्लाइट की संख्या 7 से घटकर 4 रह गई थीं।

बजट एयर लाइन्स फ्लाय बिग द्वारा भोपाल से जबलपुर होते हुए पुणे के लिए नई फ्लाइट शुरू की जाएगी। हालांकि यह फ्लाइट इंदौर से भोपाल-जबलपुर होते हुए पुणे के लिए भी शुरू हो सकती है।   फ्लाय बिग द्वारा इंदौर में बेस स्टेशन बनाने के बाद भोपाल, जबलपुर और पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की इच्छा जताई गई थी। इस पर इंदौर और भोपाल के एयरपोर्ट डायरेक्टरों के बीच चर्चा हुई और सहमति बन गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम ने बताया कि फ्लाय बिग कंपनी ने आॅफिस स्पेस और बुकिंग काउंटर के लिए जगह मांगी थी, जो उपलब्ध करवा दी गई है।

दिल्ली-भोपाल के बीच चलने वाली तीन फ्लाइट कैंसिल की गईं। इनमें दो इंडिगो और एक एअर इंडिया की है। इसकी वजह- ऑपरेशनल बताई गई है। इंडिगो की शाम 4.40 बजे और रात 8.30 बजे यहां आने वाली फ्लाइट को कैंसिल किया है। साथ ही एअर इंडिया की एआई-437 दिल्ली-भोपाल फ्लाइट यहां रात 9.20 बजे आती है। उसे भी कैंसिल कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here