Home Bhopal Special मौसम फिर सर्द: 3.10 डिग्री लुढ़का रात का पारा, सर्दी का दाैर...

मौसम फिर सर्द: 3.10 डिग्री लुढ़का रात का पारा, सर्दी का दाैर 26 जनवरी तक बरकरार रहने के आसार..

7
0
SHARE

भाेपाल. एक दाे दिन की मामूली राहत के बाद शहर में ठंड का दाैर फिर शुरू हाे गया है। रात के तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में भी पारा 1.2 डिग्री लुढ़का। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ी है। सर्दी का यह दाैर गणतंत्र दिवस तक बरकरार रहने की संभावना है। इस दाैरान ठंड और बढ़ सकती है।  रात का तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य रहा। 24 घंटे में इसमें 3.1 डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार शाम से ही ठंडक बढ़ गई थी। रात दस बजे के बाद इसमें और इजाफा हाे गया था। इधर गुरुवार काे दिन का तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद पारे की चाल धीमी थी। ठंडक के कारण सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक तीन घंटे में तापमान में सिर्फ 0.8 डिग्री की ही बढ़ाेतरी हाे सकी। दिन में 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि उत्तर से सीधी हवा आ रही है। इसके कारण तापमान में गिरावट हुई। अगले दाे दिन में रात के तापमान में 2- 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है।

गुरुवार के मुकाबले शहर में शुक्रवार सुबह ज्यादा ठंडक रहेगी। इसकी वजह यह है कि गुरुवार शाम ढलने के बाद पारा तेजी से नीचे लुढ़का। शाम 5:30 बजे पारा 19.4 डिग्री पर था, जाे रात 8:30 बजे तक तीन घंटे में ही 4.8 डिग्री लुढ़ककर 14.6 डिग्री पर आ गया था। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बुधवार शाम से रात तक इन तीन घंटे में पारा सिर्फ 2.4 डिग्री ही नीचे आ सका था। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान दाे डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कहते है जंगल के राजा काे हर माैसम अच्छा लगता है, लेकिन यह बात बिलासपुर से आए सिंहाें(नंदी और सत्या)के बारे में सटीक नहीं बैठती। मादा सिंह नंदी भाेजन करने के बाद कमरे में लकड़ी की तखत पर बैठ जाती है। वजह-सर्द मौसम। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि दाेनाें सिंह बिलासपुर से आए हैं। वहां का वेदर यहां की अपेक्षा गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here