Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी…

हिमाचल में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी…

6
0
SHARE

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में 27 जनवरी तक धूप खिली रहेगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज से 30 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 और 29 जनवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।

शहर के मालरोड और रिज मैदान में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। प्रदेश के अन्य शहरों में भी मौसम शुष्क रहा और लोगों को ठंड से राहत मिली। दूसरी ओर, हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में एक एनएच समेत 76 सड़कें बंद हैं। एनएच 305 के साथ कुल्लू जिले में करीब एक दर्जन मार्ग बंद हैं। केलांग, भुंतर, मनाली और कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे है।

जनवरी के तीन हफ्तों तक कुल्लू में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार तक जिले में 60 से अधिक सड़कें और करीब 80 बिजली ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। औट-बंजार-सैंज हाइवे 305 सोझा तक खोल दिया है। किसान-बागवानों ने भी खेतों का रुख कर दिया है। मौसम खुलने के बाद कुल्लू और लाहौल में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है।प्रदेश के प्रमुख शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान केलांग -15.0, कल्पा -5.2, मनाली -3.6, भुंतर 0.4, कुफरी -1.8, शिमला 4.5, धर्मशाला 3.6, ऊना 2.2, नाहन 8.7, पालमपुर 1.5, सोलन 1.8, कांगड़ा 2.8, मंडी 5.0, बिलासपुर 3.0, हमीरपुर 2.8, चंबा 1.6 और डलहौजी 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान केलांग -4.8, शिमला 14.0, सुंदरनगर 22.9, भुंतर 19.5, कल्पा 0.2, धर्मशाला 11.2, ऊना 22.7, नाहन 19.0, सोलन 23.0, कांगड़ा 20.8, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 20.1, चंबा 19.2 और डलहौजी 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here