Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में जल जीवन मिशन का आगाज हर घर में पहुंचेगा नल…

हिमाचल में जल जीवन मिशन का आगाज हर घर में पहुंचेगा नल…

3
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर टीहरा से जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया। मंडी के थुनाग, शिमला के कोटी, चंबा के तीसा और बिलासपुर के झंडूता के लिए निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए मिशन का भी ऑनलाइन शुभारंभ किया। बरोटी और टीहरा में जनसभाओं के दौरान सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल होगा। प्रदेश में 3 हजार 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बालिका दिवस पर छात्राओं और महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। यह महिला सशक्तीकरण का उदाहरण है। यह कन्याओं के प्रति समाज की धारणा के बदलाव को भी दर्शाता है। सरकार ने समाज में पिछले दो वर्षों में हर वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास किया है।

विकासात्मक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सरकार राज्य के कल्याण को उपलब्ध राशि उचित तरीके से खर्च कर रही है। सीएम ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। इसका नेतृत्व जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। यह केवल प्रधानमंत्री के हिमाचल से विशेष लगाव से संभव हुआ है। सीएम ने बरोटी में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर तंज कसा। विपक्षी नेताओं को फन्ने खां और खुद को ठेठ पहाड़ी बताया। कहा कि लोकसभा चुनाव में और इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कुछ फन्ने खां नेताओं ने उनके बारे में कई टिप्पणियां कीं, लेकिन भाजपा ने लोकसभा में एतिहासिक जीत दर्ज की। हिमाचल में करवाई गई इन्वेस्टर्स मीट से प्रेरित होकर कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें भी इसका अनुसरण कर रही हैं। नाटी डालने से विपक्षी नेताओं को बहुत पीड़ा होती है। यदि वह नाटी डालते हैं तो कांग्रेसी टिप्पणियां करने लग जाते हैं। कहा कि वह ठेठ पहाड़ी हैं। यहां की संस्कृति उनकी रूह में बसी है।

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जिस भी मुख्यमंत्री को कंधा दिया, उसने उन्हें पछाड़ने का ही प्रयास किया। पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। कुछ ने उन्हें पछाड़ने की कोशिश की और कुछ ने मारने की। धर्मपुर की जनता ने हमेशा साथ दिया। उन्होंने सीएम को विश्वास दिलाया कि धर्मपुर की जनता अब उनके साथ कई वर्षों तक चलती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here