Home मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह ने कहा CAA, NRC और NPR भावनात्मक मुद्दे….

दिग्विजय सिंह ने कहा CAA, NRC और NPR भावनात्मक मुद्दे….

4
0
SHARE

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे मुद्दे भावनात्मक हैं। इन मुद्दों को राजनीति से जोड़ना गलत है। देश के गृहमंत्री अमित शाह को प्रदर्शन कर रहे लोगों को बुलाकर बात करनी चाहिए और असल बात समझानी चाहिए। ये बात दिग्विजय सिंह ने आष्टा प्रवास के दौरान कही।

सिंह यहां आष्टा के गांव बागेर में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकता देने का अधिकार आपको है, लेकिन इसमें दोहरा मापदंड है। एक बहुत बड़े संगीतकार हैं अदनान सामी, जो पाकिस्तान के थे। इनके पिता ने पाक की एयरफोर्स में रहकर हिंदुस्तान पर बहुत बम फोड़े थे, उनको पीएम मोदी ने नागरिकता 2015 में दे दी। यही नहीं, अब पद्मश्री भी दे दिया। वहीं, आसाम के जिस मेजर सनाउल्ला खान ने कारगिल युद्ध लड़ा, तो उसे डिटेंशन कैंप की जेल में बंद कर रखा है। यह दोहरा मापदंड है। यह भाजपा, मोदी और अमित शाह का हिंदू धर्म और राष्ट्रवाद है।

दिग्विजय ने कहा कि भाजपा के राज में बेकसूर लोगों पर रासुका लगा दी जाती है। आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देवेंद्र सिंह पर अभी तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं। कहां गया- तुम्हारा राष्ट्रवाद। आईएसआई के साथ जासूसी करते भाजपा के बजरंग दल के नेता पकड़े गए, उन्हें जमानत दिलवा दी। जब यह बात बोलता हूं तो कहते हैं कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही है।

दिग्विजय ने कहा कि अगर मैं देशद्रोही हूं तो मुझे क्यों नहीं पकड़ते। देवेंद्र सिंह ने अफजल गुरु को मकान और गाड़ी किराए पर दिलवा दी, उसको भाजपा की सरकार ने शेर-ए-कश्मीर का मेडल दे दिया। जब नागरिकता का मसला आएगा तो यह हिंदू से मुसलमान, सिख, ईसाई से भी नागरिकता का प्रमाण मांगेंगे। अगर कागजात में जरा भी खामी रही तो यह उन्हें डाउटफुल बना देंगे।

दिग्विजय ने कहा- हमसे तो आप प्रश्न कर रहे हो शिवराज सिंह जी, लेकिन आप ने 15 साल तक राज किया। एक धेला किसी का माफ किया हो तो बता दो। इनको किसी से कोई लेना-देना नहीं है। केवल हिंदू मुसलमान, हिंदू मुसलमान कर चुनाव लड़ते हैं। कोई ठेका ले लिया है क्या भाजपा ने हिंदुओं का। हम से बेहतर हिंदू कौन हो सकता है। ये वह भाजपा नेता हैं जिन्होंने नर्मदाजी की पैदल परिक्रमा की हो तो बता दो। शिवराजजी ने तो हेलीकॉप्टर से की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here