Home हिमाचल प्रदेश CM जयराम ने दिल्ली में डाला डेरा BJP प्रत्याशी के समर्थन में...

CM जयराम ने दिल्ली में डाला डेरा BJP प्रत्याशी के समर्थन में किया चुनाव प्रचार..

6
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। सीएम जयराम ने मंगलवार को दिल्ली के शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एससी वत्स के समर्थन में प्रचार और नुक्कड़सभा को संबोधित किया। सीएम छह फरवरी तक दिल्ली में रहकर मैन टू मैन मार्किंग की रणनीति के तहत गली-मोहल्लों में प्रचार करेंगे।

हिमाचली मतदाताओं को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री समेत हिमाचल के सभी नेताओं को सिर्फ नुक्कड़ सभाएं करने की जिम्मेदारी दी गई है। 50 से लेकर अधिकतम सौ लोगों के ग्रुप से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के सफल प्रयासों के बारे में बताना होगा। वहीं, दर्जनों कांग्रेस नेता भी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके कैबिनेट मंत्री मैदान में उतरने लगे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मंगलवार से मोर्चा संभाला। जबकि मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य एक फरवरी से प्रचार की कमान संभालेंगे। वीरेंद्र कंवर, सुरेश भारद्वाज भी जल्द प्रचार शुरू करेंगे। कई नेताओं ने पहले ही नई दिल्ली में प्रचार की जिम्मेदारी संभाल ली है। ये सभी नेता आठ फरवरी को मतदान से पहले तक वहां रहेंगे।

संजीव कटवाल, अमित चौहान, विनोद ठाकुर, हुकुम सिंह बैंस, राकेश शर्मा, संजीव चौहान, प्रवीण शर्मा, राकेश शर्मा बबली, दर्शन सैनी और रमन ठाकुर ने मटियाला, विकासपुरी, नजफगढ़ सदर, उत्तम नगर, दिल्ली कैंट और पालम विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का काम संभाल लिया है। दिल्ली चुनावों में यह कार्यकर्ता 2 जनवरी से डटे हैं और 8 फरवरी तक कार्य करेंगे। प्रदेश भाजपा के आईटी प्रमुख चेतन बरागटा की अध्यक्षता में एक टीम पहले ही मोर्चा संभाल चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर की अध्यक्षता में एक टीम प्रचार के लिए दिल्ली के लिए जल्द रवाना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here