Home हिमाचल प्रदेश नागरिकता संशोधन अधिनियम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: जयराम…

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: जयराम…

5
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विपक्ष के नेता नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे इसका फायदा उठाया जा सके। उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली के देवली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरविंद कुमार के समर्थन में देवली में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। ठाकुर ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य विभिन्न धर्मों के उन पीड़ित लोगों को राहत देना है, जो बहुसंख्यक समुदाय के अत्याचार के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण ही संभव हो पाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को दिल्ली में राजिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सरदार आरपी सिंह के समर्थन में बैठकें कीं। बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि राजनीतिक दलों को शाहीन बाग मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। शाहीन बाग में देशद्रोही नारे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश हो रही है। बहाना नागरिकता संशोधन अधिनियम का है। आम आदमी पार्टी को यह तुरंत राष्ट्रीय स्तर पर घोषित करना होगा कि वह शाहीन बाग के साथ है या विरोध में है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी केवल वोटों के लालच में शाहीन बाग की घटनाओं का विरोध न कर टुकड़े-टुकड़े गैंग को मजबूत करने में सहयोगी बन रहे हैं।

बद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बद्रपुर और जैतपुर में भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी के समर्थन में जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं और वे विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेताओं को करारा जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उन्हें दिल्ली में भी डबल इंजन का विकास प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और विपक्ष के नेताओं की ओर से दिल्ली के विकास तथा लोगों को लाभ प्रदान करने में उत्पन्न की जा रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के लालकुआं में भाजपा उम्मीदवार विक्रम बिधूड़ी के समर्थन में भी जनसभा संबोधित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here