Home Una Special भरवाईं में मंदिर ट्रस्ट ने उतारा क्षतिग्रस्त तिरंगा…

भरवाईं में मंदिर ट्रस्ट ने उतारा क्षतिग्रस्त तिरंगा…

4
0
SHARE

ऊना। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी के भरवाईं में 110 फीट ऊंचा तिरंगा एक फिर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर न्यास ने 13 लाख खर्च कर साल 2017 में तिरंगा झंडा लहराया था। इसका तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उद्घाटन किया था।

उसके बाद लगातार झंडा क्षतिग्रस्त होता रहा है। इसको मंदिर ट्रस्ट पैसे खर्च करके दोबारा लगवाता रहा है। अब भरवाईं में झंडा सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही नजर आता है। गौरतलब है कि यहां लगा झंडा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा है। दो दिन पहले ही लगाया राष्ट्रीय ध्वज दोबारा से क्षतिग्रस्त हो गया है। चिंतपूर्णी आपदा प्रबंधन टीम के संदीप शर्मा को जब झंडे के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नायब तहसीलदार भरवाईं महेंद्र सिंह को जानकारी दी। इसके बाद इस फटे हुए झंडे को मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने उतार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here