Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश: इस दिन तक साफ रहेगा मौसम 230 सड़कें अभी बंद..

हिमाचल प्रदेश: इस दिन तक साफ रहेगा मौसम 230 सड़कें अभी बंद..

4
0
SHARE

हिमाचल में छह फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। चार फरवरी को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बीते कई दिनों से ठप पड़ी हवाई उड़ानें शुक्रवार को जनजातीय क्षेत्रों में शुरू हुईं। लाहौल और पांगी में फंसे मरीजों और लोगों को घाटी से बाहर निकाला गया। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में दो नेशनल हाइवे समेत 230 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। राजधानी शिमला में सुबह धूप खिलने के बाद बादल छा गए। प्रदेश में मौसम खुलने के बाद भी शीतलहर का प्रकोप जारी है।

राज्य सरकार के पवन हंस हेलीकाप्टर ने शुक्रवार को लाहौल और पांगी घाटी के लिए दो उड़ान भरीं। इसमें करीब 75 यात्री रोहतांग दर्रे के आरपार हुए। भुंतर से पांगी के किलाड़ हेलीपैड के लिए उड़ान हुई। भुंतर से 18 यात्री किलाड़ हेलीपैड उतरे। इसके अलावा किलाड़ से चार मरीजों के साथ एक बच्चे सहित 19 लोगों को भुंतर एयरपोर्ट में उतारा गया। पहली उड़ान भुंतर-सिस्सू-गोंधला-भुंतर के बीच हुई।

इस उड़ान में एक बच्चे के साथ 20 यात्री लाहौल पहुंचे, वहां से 18 यात्रियों को भुंतर पहुंचाया गया। लाहौल और पांगी घाटी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में चिकित्सकों के पास मरीजों को जिले से बाहर रेफर करने के सिवाय कोई चारा नहीं है। उधर, चंबा जिला में बर्फ में फिसलकर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुलदीप पुत्र केसो राम निवासी गांव घरोटा पंचायत बाथरी के रूप में हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रिकार्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here