Home Una Special 2 सड़क हादसों में 3 लोग गंभीर घायल…

2 सड़क हादसों में 3 लोग गंभीर घायल…

6
0
SHARE

ऊना। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना ऊना के तहत बहड़ाला में सुबह के समय स्विफ्ट कार नील गाय से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला पुलिस कर्मी और उसके पति को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कर्मी इंदु जो जिला नाहन में कार्यरत है, पति के साथ कार में सवार होकर ड्यूटी के लिए नाहन जा रही थी। बहड़ाला में गुलमोहर होटल के पास उनकी कार नील गाय के साथ टकरा गई। हादसे में महिला पुलिस कर्मी इंदू और उनके पति बलवीर सिंह को चोटें आई हैं। दोनों इलाज के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके अलावा पुलिस थाना अंब के तहत त्याई गांव के पास सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

घायल बाइक चालक को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बाइक चालक की पहचान गुलशन कुमार 33 निवासी गांव रिपोह तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार रात के समय अपने किसी काम से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में त्याई गांव के पास उसे एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों हादसों में घायल लोगों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here