Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल कांगड़ा के खुंडियां में खोला जाएगा शिक्षा खंड…

हिमाचल कांगड़ा के खुंडियां में खोला जाएगा शिक्षा खंड…

6
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उनके पास सरकार के खिलाफ कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो साल में जनहित में तीव्र गति से विकास किया है ताकि हिमाचल को देश के सबसे विकसित राज्य के रूप में उभारा जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दे रही है जो आजादी के 70 साल बाद भी उपेक्षित रहे हैं। खुंडियां में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाईं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  कहा कि खुंडियां के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यहां पर शिक्षा खंड खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुंडियां को 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने खुंडियां में मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण, खुंडियां से टांडा बस सेवा और राजकीय महाविद्यालय खुंडियां के लिए मुद्रिका बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने खुडियां में बस स्टैंड निर्माण की भी घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here