Home हिमाचल प्रदेश प्रदेश में दो दिन ओलावृष्टि गर्जना और बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी…

प्रदेश में दो दिन ओलावृष्टि गर्जना और बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी…

6
0
SHARE

हिमाचल में बुधवार से मौसम बदलेगा। 28 और 29 फरवरी को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गर्जना और बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इस दौरान ठंड बढ़ने के आसार भी हैं। बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 27 फरवरी से लगातार दो मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

प्रदेश के मैदानी जिलों में मंगलवार को धूप खिली रही। जिला ऊना के बंगाणा में दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल बरसे जबकि, राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। सोमवार रात को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को ऊना में अधिकतम 27.0, बिलासपुर में 24.0, हमीरपुर में 23.8, कांगड़ा में 23.6, सुंदरनगर में 21.5, नाहन में 21.4, सोलन में 21.2, धर्मशाला में 17.6, शिमला में 14.4 और कल्पा में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here