Home हिमाचल प्रदेश शिमला में होली मनाने के बाद दिल्ली लौटीं प्रियंका वाड्रा….

शिमला में होली मनाने के बाद दिल्ली लौटीं प्रियंका वाड्रा….

5
0
SHARE

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा तीन दिन शिमला में बिताने के बाद बुधवार को दिल्ली लौट गईं। रविवार देर शाम शिमला पहुंची प्रियंका ने तीन दिन अपने घर पर बिताए।

कांग्रेस के युवा दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य राय सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के घटनाक्रम के बाद प्रियंका को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन के लिए दिल्ली बुलाया है। प्रियंका के पास कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा ओहदा है, इसीलिए उन्हें तुरंत वापस बुलाया गया है।

प्रियंका ने मंगलवार को कुछ खास मित्रों और सुरक्षाकर्मियों के साथ अपने आवास पर ही होली का त्योहार मनाया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के बाद प्रियंका वाड्रा अपने निजी वाहन से सड़क मार्ग होते हुए चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गईं।

बीते दो दिन प्रियंका ने अपने निजी प्लाट पर बने घर से ही बर्फ और हरी भरी वादियों को निहारा। रविवार शाम करीब सात बजे प्रियंका चंडीगढ़ से होते हुए छराबड़ा पहुंचीं थीं। यह पहली बार है कि प्रियंका वाड्रा ने पूरा समय अपने बाग-बगीचों की देखरेख में बिताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here