Home हिमाचल प्रदेश सदन में बोले CM जयराम यस बैंक में हिमाचल के फंसे 1909...

सदन में बोले CM जयराम यस बैंक में हिमाचल के फंसे 1909 करोड़…

8
0
SHARE

यस बैंक की नौ शाखाओं में प्रदेश सरकार और सामान्य जनता के 1909 करोड़ रुपये जमा हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार की कई संस्थाओं का पैसा यस बैंक में जमा है। सीएम ने बताया कि यस बैंक की ऊंची ब्याज दरों के कारण राज्य सरकार एवं सामान्य जनता ने अपना धन इस बैंक में जमा कर रखा था।

5 मार्च 2020 तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न निवेशकों, जमाकर्ताओं द्वारा यस बैंक की कुल नौ शाखाओं में 32 हजार खातों के माध्यम से कुल 1909 करोड़ रुपये की धनराशि जमा की गई थी। इनमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के 625 करोड़, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के 320 करोड़, हिमाचल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निगम के 104 करोड़, हिमाचल पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के 25 करोड़ और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के 170 करोड़ शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here