Home Bhopal Special दिग्विजय सिंह के कर्नाटक पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा का कटाक्ष बोले…

दिग्विजय सिंह के कर्नाटक पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा का कटाक्ष बोले…

5
0
SHARE

भोपाल. भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के कर्नाटक पहुंचने पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आग बुझाने के लिए माचिस को भेजा है। दिग्विजय सिंह राज्यसभा प्रत्याशी बनकर गए, यह तो नौटंकी है।

उन्होंने कहा कि दरअसल वे सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। जो भी कुछ हो रहा है, उसके पीछे काफी हद तक दिग्विजय का ही हाथ है। कमलनाथ का कहना है कि डेढ़ साल से चल रही सरकार में कोई भी सड़क पर खड़ा होकर कहेगा कि बहुमत साबित करो तो क्या कर देंगे, इस पर कहना चाहता हूं कि राज्यपाल ने यह बात कही है उनके बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here