Home Bhopal Special भोपाल में 200 और जमाती सभी को क्वारैंटाइन किया, डेढ़ महीने से...

भोपाल में 200 और जमाती सभी को क्वारैंटाइन किया, डेढ़ महीने से पुलिस को भनक नहीं….

5
0
SHARE

भोपाल. दिल्ली के निजामुद्दीन में कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉट स्पॉट का खुलासा होने के बाद बुधवार को भोपाल पुलिस को करीब डेढ़ महीने से भोपाल में रुके 200 जमातियों का पता चला। 20 अलग-अलग जमातों के ये सभी लोग भारतीय हैं। करीब डेढ़ महीने से ये सभी भोपाल की मस्जिदों में रुके हुए थे। जब जिला विशेष शाखा ने पड़ताल की तो इनकी जानकारी जुटाई हाथ लगी। अब सभी लोगों को अलग-अलग मस्जिदों में क्वारेंटाइन किया गया है। ए

डीएसबी संदेश जैन ने बताया कि ये सभी दिल्ली, कर्नाटक, कश्मीर, बिहार, असम और मप्र के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनके अलावा भोपाल आए अन्य जमातियों का भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस को तलाश- फरवरी में कितनी जमातें आईं

इंटेलीजेंस और खुफिया पुलिस को निजामुद्दीन की धार्मिक सभा में शामिल लोगों की सूची गुरुवार को मिलेगी। जानकारी उर्दू में दर्ज होने के कारण बुधवार को ये सूची नहीं मिल पाई है। सूची हिंदी में बनाई जाएगी। इसके बाद करीब 249 व्यक्तियों की लिस्ट सौंपी जाएगी। फरवरी से अब तक कितनी जमातें आई हैं, ये जमातें भोपाल होकर प्रदेश के किन-किन शहरों में धर्म प्रचार के लिए निकली थीं, पुलिस को इसकी जानकारी चाहिए। भोपाल की जिन मस्जिदों में विदेशी जमातें ठहरी हैं, उन्हें आगामी आदेश तक वहीं क्वारेंटाइन के लिए रुकना होगा। ईटखेड़ी स्थित मस्जिद एवं हज हाउस में कर्नाटक की जमात को क्वारेंटाइन के लिए रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here