Home हिमाचल प्रदेश निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोग किए कांगड़ा रेफर….

निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोग किए कांगड़ा रेफर….

4
0
SHARE

निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोगों को पालमपुर के तहत धीरा उपमंडल के चूल्ला गांव से क्वारंटाइन किया गया है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा की अगुवाई में इन लोगों को पकड़कर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने आठाें लोगों को कांगड़ा छेब स्थित आइसोलेशन केंद्र में रखा है। एसडीएम धीरा विकास जम्वाल का कहना है चूल्ला में एक समुदाय के आठ लोग ठहरे थे। इन्हें लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था। स्थानीय लोगों के विरोध पर प्रशासन ने आठों को कांगड़ा भिजवा दिया है।

चूल्ला गांव में मुस्लिम समुदाय के आठ लोग थे। इनमें से तीन बिलासपुर, तीन हमीरपुर, दो उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के थे। बताया जा रहा है ये सभी 20 मार्च को चूल्ला पहुंचे थे और सभी निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

प्रशासन निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटे लोगों की निगरानी व जांच कर रहा है। जिला कांगड़ा के टिप्परी स्थित मस्जिद में जमात के एक कार्यक्रम के लिए पिछले कुछ दिन पहले यहां पहुंचे झारखंड के 11 लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। इन 11 लोगों में छह महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। इन्हें मस्जिद में ही बनाए गए अलग-अलग कमरों में रखा गया है। कोविड-19 की टीम भी चार दिन से यहां आकर होम क्वारंटाइन किए लोगों की जांच रही है। हालांकि अब 11 लोगों सहित मस्जिद में रह रहे अन्य 15 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।तब्लीगी जमात झारखंड का मरकज एवं केंद्र कार्यालय है, यहां जमात के सदस्यों के कार्यक्रम होते रहते हैं।

19 मार्च को स्कूल बंद कर बच्चों को घर भेजा : इस मस्जिद के साथ एक वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से चलाए जा रहे स्कूल में बच्चों को उर्दू, अरबी, हंिदूी व इंग्लिश भाषा सिखाई जाती है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को लॉकडाउन की स्थिति बनती देख 19 मार्च को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था।एहतियात के लिए किया होम क्वारंटाइनकोविड-19 टीम के डॉ. आशुतोष ने बताया कि क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की चार दिन से जांच चल रही है। इन सभी 11 लोगों में अब तक कोरोना का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here