Home मध्य प्रदेश देवर पर कुल्हाड़ी से हमला किया तो भाभी ने आरोपी के सिर...

देवर पर कुल्हाड़ी से हमला किया तो भाभी ने आरोपी के सिर पर मारे डंडे और पत्थर….

7
0
SHARE

पुददर गांव में आपसी विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल लाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सिलवानी एसडीओपी पीएन गोयल ने बताया कि पुददर गांव में रेशम सिंह व बृशन सिंह आदिवासी के बीच पुरानी रंजिश है।

इसी रंजिश के चलते सोमवार को उनके बीच विवाद हो गया। दोपहर करीब 3 बजे के रेशन सिंह कुल्हाड़ी लेकर बृशन सिंह के घर पहुंच गया। यहां गाली गलौच करने लगा। इसी बीच 35 वर्षीय बृशन सिंह घर से बाहर आया। तभी रेशम सिंह ने बृशन सिंह की पीठ पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया। इस हमले में बृशन सिंह घायल हो गया। तभी उसकी भाभी शारदा बाई घर से बाहर आई, और उसने रेशम सिंह के सिर पर लाठी से हमला कर दिया।

सिर पर लाठी लगने से वह जमीन पर गिर गया। नीचे गिरते ही शारदा बाई ने पास ही पड़े पत्थर को उठाकर रेशम सिंह के सिर पर दे मारा। सिर में चोट लगने से रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही सिलवानी थाना प्रभारी आशीष धुर्वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए सिलवानी पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here