Home Bhopal Special भोपाल में पुलिसकर्मियों को चाकू मारे….

भोपाल में पुलिसकर्मियों को चाकू मारे….

6
0
SHARE

लॉकडाउन का 14वां दिन है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों के मामलों में इजाफा हो रहा है। अब तक 268 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, इनमें 14 की मौत हो चुकी है। भोपाल के पुराने शहर में सोमवार देर रात लॉकडाउन का पालन करवा रहे दो पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने चाकू मार दिए। इंदौर में आज से और सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन ने सब्जी खरीदने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

अब सब्जी खरीदने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इधर, कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद उनकी अर्थी को कंधा भी नसीब नहीं होने के मामले सामने आए। उज्जैन और भोपाल में संक्रमितों का अंतिम संस्कार कोरोना योद्धाओं ने किया। इससे पहले छिंदवाड़ा में भी अर्थी को कंधा देने वाला नहीं मिला था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में टोटल लॉकडाउन का आदेश दिया गया है।

भोपाल में मंगलवार सुबह कोरोना के 12 नए केस सामने आए, इनमें 5 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हैं और 7 पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार के लोग हैं। अब राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 75 हो गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के ही केवल 34 केस आ चुके हैं। भोपाल में आज टोटल लॉकडाउन का दूसरा दिन है। यहां आम लोगों को जरूरी सामान मिलना बंद हो गया है। किराना और दूध की सप्लाई भी बाधित हुई है। पुराने शहर में सोमवार रात दो पुलिसकर्मियों को चाकू मारने की घटना के बाद अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है

कि इंदौर की तरह भोपाल में भी हमला करने वालों पर रासुका लगाई जाएगी। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि घर से बाहर भी निकले तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके की है। यहां जनसंख्या घनत्व ज्यादा होने के चलते संक्रमण फैलने की आशंका अधिक है। ये वे इलाके हैं जहां निजामुद्दीन की मरकज से आईं जमातों का मूवमेंट था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here