Home मध्य प्रदेश अफसरों के कहने पर भी छुट्‌टी नहीं ली, बेटी हुई तो अस्पताल...

अफसरों के कहने पर भी छुट्‌टी नहीं ली, बेटी हुई तो अस्पताल पहुंचा पर उसे छुआ नहीं; दूर से निहाराते रहे…

3
0
SHARE

शहर के अस्पताल से भावुक करने वाली तस्वीर आई है। इस फोटो को जिसने भी देखा उसका मन मोह ले गया। मजबूरी थी तो होमगार्ड ने अपनी नवजात बेटी का ख्याल करते हुए उसे गोद तो छोड़िए छुआ तक नहीं।

दरअसल, होमगार्ड सैनिक आनंद प्रजापत के घर उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। आनंद विजय नगर पुलिस के साथ कोरोना ड्यूटी में लगे हुए हैं। बेटी होने की खबर सुनकर वह बहुत खुश थे। वह अस्पताल पहुंचे।

इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी का हालचाल जाना और बेटी को दूर से बहुत देर तक निहारते रहे। इसके बाद वह ड्यूटी पर लौट गए। आनंद को अधिकारियों ने अवकाश लेने को भी कहा लेकिन उन्होंने छुट्‌टी लेने से इनकार कर दिया। यह फोटो भास्कर के फोटोग्राफर सुमित ठक्कर ने अपने कैमरे में कैद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here