Home राष्ट्रीय आज 60 नए कोरोना पॉजिटिव मिले महाराष्ट्र देश का इकलौता राज्य, जहां...

आज 60 नए कोरोना पॉजिटिव मिले महाराष्ट्र देश का इकलौता राज्य, जहां एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए….

4
0
SHARE

महाराष्ट्र में संक्रमण अब बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार सुबह राज्य में संक्रमण के 60 नए मामले मिले। राज्य में एक हजार 78 मामले सामने आ चुके हैं। उधर, पुणे में आज एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई। इनमें दो लोगों को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी।

इससे पहले बुधवार को भी तीन लोगों की जान गई थी। इस तरह शहर में संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को राज्य में 12 लोगों की मौत हुई थी। इनमें मुंबई में सात और आसपास की थी, जबकि पुणे में तीन की जान गई। नागपुर और सतारा में भी एक-एक की मौत हुई थी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास ‘मातोश्री’ के बाहर एक चाय की दुकान चलाने वाला संक्रमित मिला था। इसके बाद उनके आवास की सुरक्षा में मुस्तैद 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब मातोश्री से निकले तो वह अपनी कार खुद चलाते नजर आए। बाद में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने अपने ड्राइवर को छुट्टी दे दी है।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दस हजार होटल के कमरों को अधिग्रहित कर लिया है। इनमें उन लोगों को भी रखा जाएगा जिन्हें घरों में क्वारैंटाइन करना संभव नहीं है। उधर, नवी मुंबई के पनवेल महानगरपालिका ने 1000 नए फ्लैट्स को अधिग्रहित किया है। इन फ्लैट्स को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से कुछ समय के लिए लिया गया है।

मुंबई के धारावी में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां कुल संख्या नौ तक पहुंच गई है। धारावी में स्थित साईं अस्पताल को भी बीएमसी ने अधिग्रहित कर लिया है। यहां कुल 51 बेड हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी धारावी पहुंचे थे। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के किए जा रहे इंतजाम और सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि धारावी में करीब साढ़े तीन हजार लोगों को अलग-अलग जगह पर क्वारैंटाइन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here